Ownmates Post
केरलम विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग वाला प्रस्ताव पारित!
केरल विधानसभा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। विवाद मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों से जुड़ा है।
विधानसभा ने क्या 3 मांगें रखीं?
वोटिंग का अधिकार बहाल हो: SIR के दौरान कथित तौर पर गलत तरीके से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम बहाल किए जाएं।
CEC को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो: केंद्र सरकार ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए संवैधानिक प्रक्रिया शुरू करे।
नियुक्ति समिति बदले: मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करने वाली समिति में प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल किया जाए।
क्या इससे CEC की कुर्सी चली जाएगी? नहीं। इसके लिए संसद में निर्धारित संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
#KeralaAssembly #GyaneshKumar #CEC #SIR #ElectionCommission



Comments
जल्दी हटाया जानी चाहिए।