Ownmates Post
पटना NEET छात्रा केस: सरकार पर उठे सवाल
पटना, बिहार — पटना में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ हुई कथित रेप की घटना के बाद लोगों में गुस्सा है। इस मामले को लेकर सरकार और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
लोगों का कहना है कि पटना में हजारों छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने आते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा का सही इंतजाम नहीं है। कोचिंग और हॉस्टल वाले इलाकों में पुलिस की निगरानी भी कम बताई जा रही है।
मामले की जांच CBI कर रही है, लेकिन अभी तक किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हुई है। इसे लेकर छात्र संगठनों और विपक्ष ने सरकार
आलोचना की है। उनका कहना है कि अगर शुरुआत में तेजी से कार्रवाई होती, तो जांच में ज्यादा मदद मिल सकती थी।
घटना के बाद कई छात्रों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वहीं सरकार ने कहा है कि मामले की पूरी जांच होगी और दोषियों को सजा दी जाएगी।



Comments
बिहार है 😔