आज दुनिया मे आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है
आज दुनिया मे आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है। साथ मे एलोपैथी, यूनानी, प्राकृतिक, योग, होमियोपैथी ओर आयुर्वेद चिकित्सा विज्ञान ने चमत्कार कर दिया है। फिर भी आज कही न कही असाध्य बीमारी, लाइलाज बीमारी और दुर्लभ बीमारियों को जीत पाने में चिकित्सा विज्ञान को असफल होना पड़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, "बड़ी 5" पुरानी बीमारियाँ मधुमेह मेलेटस, हृदय और पुरानी श्वसन संबंधी बीमारियाँ, कैंसर और स्ट्रोक हैं। ओर लगभग 7000 दुर्लभ बीमारियाँ हैं। मुख्य असाध्य बीमारियों में (कैंसर, ह्रदय, किडनी, सवश्न, स्ट्रोक, सीओपीडी, मधुमेह, आरपीआई, अकड़न, विकलांगता, मस्तिक, सीएडी, गठिया इत्यादी) जिनको जीत पाने के लिए अनुसंधान की आवश्यकता है। लाइलाज पीड़ा में रोगी की पीड़ा को सुधार की संभावना के बिना माना जाता है यदि पीड़ा का कारण बनने वाला रोग या विकार लाइलाज है और लक्षणों को कम करने का कोई साधन नहीं है ताकि पीड़ा अब असहनीय न हो। हमे आधुनिक विज्ञान के साथ साथ पारम्परिक, आध्यात्मिक, हर्बल, घरेलू चिकित्सा उपचार पर भी अनुसंधान करने की आवश्यकता है।



Comments
No comments yet.