अब लोगों का शादी जैसे पवित्र रिश्ते से भी भरोसा उठने लगा है।
अब लोगों का शादी जैसे पवित्र रिश्ते से भी भरोसा उठने लगा है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत की नृशंस हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि औरैया में भी एक ऐसा ही दर्दनाक मामला सामने आया।
दिलीप यादव की शादी 5 मार्च को हुई थी। उसने अभी अपने नए जीवन के सपने देखना शुरू ही किया था, लेकिन उसे क्या पता था कि 19 मार्च को उसकी जिंदगी खत्म हो जाएगी। दरअसल, उसकी पत्नी का दिल किसी और के लिए धड़क रहा था, और उसकी नज़र दिलीप के पैसों पर थी।
19 मार्च को औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र के पलिया गांव के पास एक गेहूं के खेत में दिलीप का घायल अवस्था में शव मिला। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, और पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया। तीन दिन तक जिंदगी और मौत के बीच लड़ते हुए दिलीप ने आखिरकार दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दिलीप के परिवार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच में पुलिस को एक वीडियो मिला, जिसमें एक व्यक्ति दिलीप को बाइक पर ले जाता दिख रहा था। पुलिस ने जब सारी कड़ियां जोड़ीं, तो साजिश का पूरा सच सामने आ गया।
#marriage #affair #murder #crime



Comments
ये सब करना था वो लड़की शादी क्यों की थी। ऐसे घटना बढ़ती ही जा रही है।
समाज किस ओर जा रहा है, ट्रक ड्राइवर के चक्कर में अपने पति को ही मार दी महज़ 15 दिन ही साथ रही।
बहुत ही ये घृणित घटना है।
एक हिंदू औरत की संस्कार नहीं दिख रही है।