महाकुंभ भगदड़- मुसलमानों ने मदद के लिए खोली मस्जिदें: 25000
महाकुंभ भगदड़- मुसलमानों ने मदद के लिए खोली मस्जिदें: 25000 लोगों को बिस्तर और रजाई मुहैया कराई, खाना कराया; कहा- श्रद्धालु हमारे मेहमान हैं 28 जनवरी की रात महाकुंभ क्षेत्र के 10 किमी एरिया में 8 करोड़ लोग थे। हादसे के बाद हाईवे जाम हो गए। बसों की रफ्तार थम गई। बड़ी संख्या में लोगों को सड़कों पर रात गुजारनी पड़ी। श्रद्धालुओं को 29 जनवरी की रात सड़क पर गुजारनी पड़ी। ऐसे में प्रयागराज के मुसलमानों ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। मेला क्षेत्र से 10 किमी दूर खुल्दाबाद सब्जी मंडी मस्जिद, बड़ा ताजिया इमामबाड़ा, हिम्मतगंज दरगाह और चौक मस्जिद में लोगों को ठहराया गया। नखास कोहना, रोशनबाग, हिम्मतगंज, खुल्दाबाद, रानीमंडी, शाहगंज जैसे मुस्लिम समुदाय के मोहल्लों के लोगों ने श्रद्धालुओं को अपने घरों में ठहराया। उन्हें चाय-नाश्ता कराया। उन्हें खाना खिलाया। रात्रि में इन मोहल्लों में भंडारे का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं को हलवा-पूरी व खाद्य सामग्री वितरित की गई।
#MahaKumbh #Muslim #Inspiration #Unity



Comments
हिंदू मुस्लिम एकता 👍
छन्न मुसलमान के वजह से पूरी कौम बदनाम है!