Ownmates Post
लवकुश नगर कोर्ट परिसर से सामने आया एक भावुक कर देने वाला दृश्य। यहां करीब 5 से 6 साल का एक मासूम अपने दादा को, जिन्हें वह प्यार से 'बब्बा' कहता है, कसकर पकड़े हुए नजर आया। बच्चे की आंखों में आंसू थे और वह दादा के गले में पड़े तौलिये को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था।
बताया जा रहा है कि बच्चे के माता-पिता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट तक पहुंचा। कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों का तलाक हो गया। इस पूरे घटनाक्रम के बीच मासूम के लिए सबसे मुश्किल सवाल यही था कि अब उसके परिवार और रिश्तों में क्या बदलाव आएगा।
कोर्ट परिसर में दादा से लिपटे बच्चे का यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को भावुक कर गया। मासूम को न कानूनी प्रक्रिया की समझ थी और न ही तलाक का मतलब वह सिर्फ अपने 'बब्बा' का साथ चाहता था।
यह मामला एक बार फिर याद दिलाता है कि बड़ों के बीच विवाद का असर बच्चों की भावनाओं पर भी पड़ सकता है। बच्चे की पहचान और निजी जानकारी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसका नाम बदलकर 'कार्तिक' बताया गया है।



Comments
No comments yet.